फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के परवर पश्चिम निवासी शिवा राजपूत की मां ने बेटे की आत्महत्या के मामले में बेटे की प्रेमिका पर आरोप लगाया है। डीसीपी दक्षिणी मुस्ताक के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मां सुखरानी ने बताया कि बेटे ने 23 जुलाई को फंदा लगा लिया था। बेटे के शव के पास सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि उसका बंथरा के खटोला गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। वह उसे काफी प्रताड़ित करती थी, जिससे बेटा परेशान रहता था। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। मां का आरोप है कि बेटे की मौत की वजह जानने पर उन्होंने दो दिन बाद बिजनौर पुलिस से शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी से शिकायत की थी। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की जांच रिपोर्ट और विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें