फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलकर्मियों के शोषण के खिलाफ बुलंद की आवाज

विज्ञापन
मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय पर एनईआर लखनऊ डिवीजन के डीआरएम के खिलाफ प्रदर्शन करते एनई रेलवे मेन
विज्ञापन
लखनऊ। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को हजरतगंज स्थित पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासनिक उदासीनता, यूनियन की उपेक्षा और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे एम्प्लाई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं की अनदेखी होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा ने कर्मचारियों को लगातार चार्जशीट देने और इससे हो रहे आर्थिक व मानसिक शोषण पर आपत्ति जताई।
प्रदर्शन में स्टेशन मास्टर संवर्ग के स्थानांतरण, पैनल रूम में एसी, म्यूचुअल ट्रांसफर में समान स्थान, गेटों पर आठ घंटे की जगह 12 घंटे की ड्यूटी और डबल रेस्ट की मांग उठाई गई। फाटकों पर सोलर पैनल व बिजली व्यवस्था, डीआरएम कार्यालय में आरओ पेयजल और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। मंडल चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें