बख्शी का तालाब। क्षेत्र स्थित रामसागर मिश्रा हॉस्पिटल के सामने रेलवे लाइन पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे गीता शर्मा (40) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, गीता महिंगवा के सरसवां की रहने वाली थीं। उनके पति सत्य प्रकाश शर्मा फर्नीचर बनाते हैं। उनके दो बेटे रोहित शर्मा (20) और अंकुल शर्मा (18) हैं। घटना की सूचना मिलते ही इटौंजा के मारपा स्थित मायके के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां शव की शिनाख्त की गई। इंस्पेक्टर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।