लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते दुबग्गा फल एवं सब्जी मंडी रविवार को बंद रखने की सूचना शनिवार को दिए जाने से किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
मंडी प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह पहले डिजिटल माध्यम से बंदी की सूचना दी गई, बाद में दोपहर 2:30 बजे माइक से अनाउंसमेंट कराया गया। व्यापारियों का कहना है कि इतनी देर से सूचना मिलने के कारण पंजाब, देहरादून, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बंगलूरू समेत विभिन्न स्थानों से रविवार सुबह मंडी पहुंचने वाली फल-सब्जी का माल फंस सकता है। किसानों की तैयार फसल की बिक्री भी प्रभावित होगी। मंडी अध्यक्ष मयंक लाला यादव के मुताबिक, इससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। उन्होंने देर से सूचना देने पर नाराजगी जताते हुए बंदी के फैसले पर पुनर्विचार करने और भविष्य में पर्याप्त समय पहले सूचना देने की मांग की है। (संवाद न्यूज एजेंसी)