फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MP विनय कटियार का फिर से विवादित बयान, देश के मुस्लिमों के लिए ये तक कह दिया

Wed, 07 Feb 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विनय कटियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपने विवादित बयान से हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा एमपी विनय कटियार फिर से एक बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। जब मुसलमानों ने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया है तो फिर यहां रहने की क्या जरूरत।
विज्ञापन


कटियार ने ये तक कह डाला कि मुस्लिमों को अलग से भू-भाग दे दिया गया है तो वे बांग्लादेश या फिर पाकिस्तान जाएं, इस देश में उनका क्या काम है। विनय कटियार के इस बयान से भाजपा के लिए फिर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

विनय कटियार ने ये बयान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की उस मांग पर दिया है जिसमें उन्होंने भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी बुलाने वाले पर सजा की मांग की है। ओवैसी ने लोकसभा में कहा था कि भारतीय मुस्लिमों को पाकिस्तानी कहने वालों को सजा के तौर पर कम से कम तीन साल की सजा का प्रावधान भी बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी विनय कटियार मुस्लिम समुदाय पर कई विवादित बयान दे चुके हैं। करीब दो महीने पहले उन्होंने ये कहा था कि दिल्ली की जामा मस्जिद वास्तविक में जमुना देवी मंदिर है। उन्होंने कहा था कि मुगल शासकों ने इसे तोड़कर जामा मस्जिद बना दिया था।

इससे पहले कटियार ने ताज महल के लिए भी ऐसा ही कहा था। उन्होंने इसे भगवान शिव का स्थल बताते हुए इसे तेजो महालय कहा था। कटियार ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसका नाम बदलकर ताज मंदिर करने की भी मांग की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें