फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बरात में विवाद, रास्ते में युवक को घेरकर पीटा

Tue, 17 Dec 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दबंगों ने कार का शीशा तोड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के कठवारा निवासी कार सवार अविरल और उनके साथियों पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। वह एक परिचित की शादी में बाराबंकी के सफेदाबाद गए थे। वहां गांव के उदय प्रताप, राजवीर और अन्य लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। अविरल ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इससे आरोपी नाराज हो गए। वह बरात से लौट रहे थे। बीकेटी में आउटर रिंग रोड के पास इंदौराबाग कट पर आरोपियों ने रोक लिया और कार में तोड़फोड़ कर फायरिंग की।
विज्ञापन

आरोप है कि उदय घात लगाकर अपने साथियों के साथ उनका इंतजार कर रहा था। पीड़ित कार से निकलकर भागने लगे तो दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। अविरल बाल-बाल बच गए। उन्होंने उदय प्रताप सिंह और राजवीर सिंह के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमले में अविरल को चोट भी आई है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार के मुताबिक सफेदाबाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद अविरल ने रास्ते में हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें