फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी में दो पक्षों में विवाद, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के जेबीपी गार्डन में 15 अप्रैल को शादी में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट व जमकर पथराव हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर जेवर लूटने और छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विकास नगर के सेक्टर-5 निवासी अजय राज ने बताया कि 15 की रात 11 बजे वह जेबीपी गार्डन में शादी समारोह में दोस्त समृद्ध सिंह, असद, फैसल, अफसान गाजी व तीन अन्य के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि वह खाने की प्लेट लेने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए वहां से निकल जाने की बात कही। विरोध पर आरोपियों व उनके 20 अज्ञात साथियों ने लोहे के धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पथराव के बाद समृद्ध की सोने की चेन व ब्रेसलेट लूट लिया। उनके दो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। अजय ने बताया कि वे साथियों के साथ जान बचाकर निकले और अगले दिन पुलिस से शिकायत की।

दूसरे पक्ष से महिला ने बताया कि शादी समारोह उनके देवर का था। फैसल को आमंत्रित किया गया था। वह अपने दोस्त समरीन, बव्वा, अजय, नदीम व अन्य पांच को लेकर आ गया। आरोप है कि सभी उनसे छेड़खानी करने लगे और कपड़े फाड़ दिए। यह देख पति और रिश्तेदारों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी सोने की अंगूठी व पति की चेन लूट ली और तोड़फोड़ की। अगले दिन उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें