फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी से दिनदहाड़े लूटी चेन

Mon, 11 Nov 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में शुक्रवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी की चेन लूट ली। महिला ने बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन वह भाग गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



विनम्रखंड इलाके में रहने वाले प्राइवेट कंपनी मालिक जितेंद्र प्रसाद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी सरिता चौधरी बच्चे को स्कूल से लेकर आ रहीं थीं। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाश पीछे से पहुंचे और सरिता से गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ले गए। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया और लुटेरों को पकड़ने के लिए दौड़ीं, पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस को घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार लुटेरों की फुटेज मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें