फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राहक बनकर दुकान से ले उड़े सोने की 20 चेन

Sun, 23 Mar 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ग्राहक बनकर दुकान से ले उड़े सोने की 20 चेन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के जलालपुर शिवपुरी इलाके में मनीष रस्तोगी की दुकान में शुक्रवार दोपहर ग्राहक बनकर पहुंचे दो टप्पेबाज सोने की 20 चेन का पैकेट ले उड़े। सराफ के मुताबिक चोरी हुई चेनों की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बाजारखाला के मोतीझील निवासी मनीष के मुताबिक दोपहर को दुकान पर हेलमेट लगाए दो युवक आए और लॉकेट व चेन दिखाने के लिए कहा थी। चेन चुराने के बाद दोनों युवक पत्नी को साथ में लाने की बात कहकर निकल गए। जब सामान का मिलान किया तो 20 चेन कम निकलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो आरोपियों की करतूत नजर आई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बाहर लगे कैमरे में भी टप्पेबाजों की फोटो पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें