फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंभीर बीमारियों की सटीक पहचान और इलाज पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। गंभीर मरीजों में बीमारी की जल्द और सटीक पहचान कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर केजीएमयू में देश-विदेश के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसके लिए 20 से 22 नवंबर तक तीसरा राष्ट्रीय प्रिसिजन मेडिसिन एंड इंटेंसिव केयर कॉन्फ्रेंस (पीएमआइसी-2026) आयोजित होगा।
इसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद विशिष्ट अतिथि होंगी। सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली के डॉ. बीके राव और टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई की प्रो. शीला नैनन मायत्रा समेत कई विशेषज्ञ नई उपचार पद्धतियों पर विचार रखेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण केजीएमयू की प्रिसिजन मेडिसिन यूनिट को उत्तर प्रदेश में एक्यूट केयर के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता मिलना है। यहां मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, जीन संबंधी जांच और आधुनिक तकनीकों से बीमारी की सटीक पहचान कर मरीज की जरूरत के मुताबिक इलाज किया जाएगा। साथ ही शोध, प्रशिक्षण और जांच सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


पांच कार्यशालाओं में मिलेगा प्रशिक्षण
केजीएमयू के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग और सोसाइटी ऑफ प्रिसिजन मेडिसिन एंड इंटेंसिव केयर भारत की ओर से आयोजित सम्मेलन से पहले 20 नवंबर को पांच कार्यशालाएं होंगी। इनमें वेंटिलेटर संचालन, बेडसाइड अल्ट्रासाउंड, आईसीयू में मरीजों की देखभाल और इमरजेंसी व ट्रॉमा उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नर्सिंग कार्यशाला में करीब 400 नर्सिंगकर्मी संक्रमण नियंत्रण, वेंटिलेटर निगरानी और गंभीर मरीजों की देखभाल के तरीके सीखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें