फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ताजिकिस्तान के विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अगुवाई में ताजिकिस्तान गए प्रतिनिधिमंडल ने वहां भारतीय दूतावास का दौरा किया। वहां के राजनयिकों और अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की।
विज्ञापन

दो घंटे चली बैठक में ताजिकिस्तान के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ छात्र व फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम और शैक्षणिक सहयोग से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कुलपति ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच संभावित शैक्षणिक सहयोग का आकलन करने के लिए खोरोग स्टेट यूनिवर्सिटी के रेक्टर कोमिलबेक अमिड योरबेक के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन हुआ।
प्रतिनिधिमंडल ने ताजिकिस्तान गणराज्य के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय का दौरा किया। संस्कृति, शिक्षा और सतत विकास के कुछ मुद्दों पर बातचीत की। एस.आयनी के नाम पर ताजिक राज्य शैक्षणिक विश्वविद्यालय और सोतिमा उलुगजोदा के नाम पर ताजिक अंतरराष्ट्रीय विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। इस मौके पर प्रो. अवधेश त्रिपाठी, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. केया पांडेय, प्रो. गीतांजली मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें