कानपुर रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट।
लखनऊ। जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एलडीए चार बहुमंजिला आवासीय योजनाओं के 139 फ्लैटों के लिए विशेष छूट लेकर आया है। इनमें फ्लैट खरीदने पर दो लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। चार सितंबर से 14 सितंबर तक ही इसका लाभ उठा सकते हैं। एलडीए वीसी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह छूट पहले आओ, पहले पाओ योजना में उपलब्ध चुनिंदा वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैटों पर मिलेगी। फ्लैट खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। 20-50 लाख रुपये तक के फ्लैटों पर एक लाख, 50-75 लाख रुपये के फ्लैटों पर 1.5 लाख और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैटों पर दो लाख रुपये की छूट मिलेगी। आवेदन एलडीए की वेबसाइट ldalucknow.in पर होगा।
इन अपार्टमेंटों के फ्लैटों में मिलेगी छूट
श्रवण अपार्टमेंट कानपुर रोड योजना, सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा) कानपुर रोड योजना, स्मृति अपार्टमेंट कुर्सी रोड, पूर्वा अपार्टमेंट कानपुर रोड।