फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर स्कैनिया, वॉल्वो से सफर और सस्ता, अभी मिल रही है 28.50 प्रतिशत की छूट

Sun, 05 Jan 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की लग्जरी बसों स्कैनिया, वॉल्वो से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। इनकी लखनऊ-दिल्ली (आनंद विहार) रूट पर यात्रा और सस्ती हो गई है। इन एसी बसों की 20 दिन पहले सीट बुक  करने पर बेसिक किराये में 28.50 फीसदी की छूट मिलेगी।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने प्रदेशभर की स्कैनिया व वॉल्वो में एडवांस सीट बुक करने पर किराये में छूट का प्रावधान पहले से ही किया है। इसमें 20 से 30 दिन पहले बुकिंग पर 15 फीसदी की छूट है। उधर, एक जनवरी से टेलिस्कोपिक किराया सिस्टम (50 किमी की दूरी के किराये पर 1.5 फीसदी की छूट) लागू किया है।

ऐसे में लखनऊ से दिल्ली (523 किमी) की 20 दिन पहले सीट बुक करने पर 15 फीसदी छूट स्कीम एवं 13.50 फीसदी टेलिस्कोपिक सिस्टम से (कुल किराये पर 28.50 प्रतिशत) से मिलेगी।

विज्ञापन

पहले से था छूट का प्रावधान

परिवहन निगम ने वर्ष 2018 में स्कैनिया व वॉल्वो बसों की सीट एडवांस में बुक करने पर छूट का प्रावधान किया था। इसमें 20 से 30 दिन पहले सीट बुक कराने पर किराये में 15 फीसदी, 10 से 19 दिन पहले बुकिंग पर 10 प्रतिशत एवं 5 से 9 दिन पहले सीट बुक करने पर 5 फीसदी छूट मिलेगी।

... लेकिन फरवरी में घटेगी छूट
स्कैनिया, वॉल्वो से सफर करने वाले यात्रियों को फरवरी में झटका लगेगा। तब इन बसों की 20 दिन पहले सीट बुक  करने पर किराये में 21 फीसदी की ही छूट मिलेगी। इसमें पहले सीट बुकिंग पर 7.50 फीसदी छूट स्कीम एवं टेलिस्कोपिक सिस्टम से 13.50 प्रतिशत शामिल होगी। यानी परिवहन निगम एडवांस सीट बुक करने पर छूट आधा करने जा रहा है। निगम इसके लिए निदेशक मंडल की बैठक में प्रस्ताव ले जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली का किराया रुपये

फिक्स --1456
टेलिस्कोपिक सिस्टम से --1290
20 दिन पहले बुकिंग से अनुमानित--1200

निदेशक मंडल में ले जाएंगे प्रस्ताव
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने कहा कि स्कैनिया व वॉल्वो बसों में एडवांस में सीट बुक करने पर यात्रियों को नए सिरे से छूट दी जाएगी। इस आशय के प्रस्ताव को निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी के लिए ले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें