उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने राजस्थान परिवहन निगम की तर्ज पर फिर वॉल्वो में एडवांस सीट बुकिंग कराने पर छूट देने का फैसला किया है।
यात्रियों को 20 फीसदी तक छूट मिलेगी।
पांच फीसदी की सीधे छूट और एडवांस ऑनलाइन बुकिंग पर 15 फीसदी तक छूट मिलना संभावित है। इसका लाभ 15 अप्रैल से मिलना संभव है।
यह सुविधा चार महीने तक बहाल रहने की उम्मीद है।
निगम मुख्यालय में बुधवार को मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) आलोक सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा लखनऊ और देहरादून के बीच के किराये के विवाद को सुलझाना था लेकिन सुलझ नहीं पाया।
इसके बाद आलोक सक्सेना ने वॉल्वो में सीट आरक्षित कराने पर यात्रियों को किराये में छूट देने पर चर्चा करने के बाद हरी झंडी दी।
आलोक सक्सेना ने आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित को निर्देशित किया कि इसका प्रस्ताव बृहस्पतिवार को सौंपा जाए।
परिवहन निगम ने लखनऊ और देहरादून के बीच 14 अप्रैल से वॉल्वो दोबारा चलाने की तैयारी कर ली है। यह वॉल्वो आलमबाग से संचालित होगी।
एडवांस बुकिंग छूट
दिन-फीसदी
20 से 30-15
10 से 19-10
5 से 9-5