उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुकानों का आवंटन निर्धारित आरक्षण नीति के तहत किया जाए और इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र दिव्यांगजनों तक जानकारी पहुंचाई जाए। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बैठक में जोर देकर कहा कि नगर निगम और 16 हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण शीघ्र लखनऊ।
प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण और पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा की। नरेंद्र कश्यप ने कहा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत लगभग 16000 दिव्यांगजनों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही उपकरण वितरित किए जाएंगे।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रत्येक जिले को 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित करने का लक्ष्य है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग संयुक्त रूप से एक नई योजना का प्रस्ताव तैयार करें, जिसके तहत शहरों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से दुकानें बनाई जाएं।