फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिचालक के 150 पदों पर सीधी भर्ती कल से

विज्ञापन
सिटी बसों में कंडक्टरों की कमी होगी दूर, 150 पदों पर भर्ती कल से
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट में संविदा पर बस परिचालकों की सीधी भर्ती सोमवार से शुरू होगी। सिटी बसों में 150 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ट्रिपल-सी का प्रमाणपत्र जरूरी है। आयुसीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट व पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। चार दिन तक चलने वाली भर्ती का साक्षात्कार दुबग्गा सिटी बस डिपो में होगा। एसएस इंटरप्राइजेज की ओर से तत्काल चयन किया जाएगा।
भर्ती संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9580192003 पर संपर्क कर सकते हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक विमल राजन ने बताया कि बीते दिनों 170 कंडक्टरों को परिवहन निगम में स्थानांतरित किया गया है। इस कारण सिटी बसों के लिए परिचालकों की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें