फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीधी उड़ानें फुल, महंगी कनेक्टिंग फ्लाइटों से लखनऊ पहुंचे यात्री

विज्ञापन
विमान।
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर लखनऊ आने वालों को ट्रेनों से तो मायूसी मिली ही, अब मुंबई से आने वाली फ्लाइटों ने भी मुश्किल बढ़ा दी है। रविवार को मुंबई से लखनऊ की सभी डायरेक्ट उड़ानें फुल हो गईं, जिससे यात्रियों को महंगी कनेक्टिंग फ्लाइटों के सहारे सफर करना पड़ा।
विज्ञापन




दिल्ली और मुंबई में रहने वाले लोग रविवार को भी लखनऊ लौटते रहे। ट्रेनों में सीटें न मिलने पर ज्यादातर यात्रियों ने हवाई यात्रा चुनी, लेकिन मुंबई से आने वालों को डायरेक्ट उड़ानें नहीं मिलीं। रविवार को इंडिगो की मुंबई से रात 11:45 बजे रवाना होने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट (दिल्ली मार्ग से) का टिकट 25,397 रुपये में बिका। इसी तरह अकासा एयर की रात 11:45 बजे की कनेक्टिंग उड़ान 24,215 रुपये और एयर इंडिया की रात 10:15 बजे की फ्लाइट 23,303 रुपये तक पहुंच गई।



आज किराये में थोड़ी राहत

सोमवार को दीपावली के दिन मुंबई-लखनऊ रूट की सीधी उड़ानें पिछले दिनों की तुलना में कुछ सस्ती मिलीं। इंडिगो की सीधी फ्लाइट 12,361 रुपये में उपलब्ध रही, जो पहले 26,000 रुपये के पार थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की रात 9:40 बजे की विमान का टिकट भी 12,360 रुपये में बिका। रविवार को दिल्ली से लखनऊ की इंडिगो की रात 8:20 बजे की सीधी उड़ान का टिकट 11,466 रुपये में बिका, जबकि एयर इंडिया की रात 9:30 बजे की कनेक्टिंग फ्लाइट के टिकट का किराया 15,408 रुपये तक पहुंच गया। वहीं सोमवार को किराया घटकर काफी कम रह गया। इंडिगो की शाम 5:40 बजे और 6:50 बजे की सीधी उड़ानें सिर्फ 3,859 रुपये में मिल रही हैं, जबकि एयर इंडिया की शाम 7 बजे की फ्लाइट 5,902 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें