फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वृद्धा आश्रम पहुंच महापौर ने वरिष्ठजनों को दी शुभकामनाएं

Mon, 20 Oct 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वृद्धा आश्रम पहुंच महापौर ने वरिष्ठजनों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए रविवार शाम महापौर सुषमा खर्कवाल आदिल नगर स्थित नगर निगम के वृद्धा आश्रम पहुंचीं। यहां रहने वाले वरिष्ठजनों के साथ पूजा की और उन्हें मिठाई खिलाई। महापौर ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका आशीर्वाद ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा दीप है, जो सदैव हमें सही राह दिखाता है। वृद्धजनों ने भी महापौर के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। आश्रम परिसर में दीप प्रज्वलन कर सामूहिक आरती हुई। मौके पर क्षेत्रीय पार्षद शिवम उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी जोनल अधिकारी आकाश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें