यात्रियों की सहूलियत के लिए एयर इंडिया 24 अक्तूबर से दोबारा मस्कट के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर रहा है। इसके टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। कोरोना के चलते मार्च से विमानों के संचालन पर रोक लगी थी। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने 25 मई से देशभर में घरेलू विमानों की सेवा शुरू कर दी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सेवा बंद रही।
इस बीच कई देशों के लिए वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की उड़ान शुरू की गई थी। अब एयर इंडिया नियमित उड़ान भी शुरू करने जा रहा है। एयरलाइन की ओर से लखनऊ से मस्कट के लिए 24, 25 व 30 अक्तूबर को सीधी उड़ान होगी। वहीं, एक, छह, आठ, 13, 15, 20, 22, 27 और 29 नवम्बर को लखनऊ से मस्कट को विमान उड़ान भरेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश से मस्कट जाने वालों की संख्या काफी है।