लखनऊ से छह शहरों के लिए जल्द ही विमान सेवा शुरू होगी। उड़ान-3 योजना के तहत सीधी उड़ान पंतनगर, किशनगढ़, आगरा, कुशीनगर, सहारनपुर और अंबाला के लिए शुरू होगी। एयरलाइन ऑपरेटरों का चयन हो गया है।
जल्द ही शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। अगले छह महीनों में इन सभी शहरों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। पीएम मोदी ने आम नागरिकों के लिए हवाई सफर आसान बनाने के लिए उड़ान-1 व 2 योजना के अंतर्गत उड़ानें शुरू करवाईं।
इसी के तहत अमौसी एयरपोर्ट से जयपुर, देहरादून, पटना के लिए सस्ती व किफायती फ्लाइटें शुरू की गईं, जबकि गत वर्ष लखनऊ से इलाहाबाद के लिए भी उड़ान शुरू कर दी गई। छोटे विमानों पर यात्रियों ने भरोसा जताया और खासा रुझान देखने को मिला। इसी के बाद उड़ान-3 योजना शुरू की गई।
...यहां से भी शुरू होंगी फ्लाइटें
- फोटो : डेमो
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में कुल नौ जगहों से उड़ान 3 के तहत फ्लाइटें शुरू होंगी। इसमें कानपुर से पंतनगर, आगरा से भोपाल, लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई, बंगलूरू, वाराणसी, इंदौर, जैसलमेर के लिए, फैजाबाद से हिंडन, गाजीपुर से दिल्ली, कोलकाता, कुशीनगर से गया व लखनऊ, हिंडन से जामनगर, कालाबुर्गी, शिमला व फैजाबाद, सहारनुपर से लखनऊ, वाराणसी से पटना, आगरा व भुवनेश्वर केलिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।
पढें, एयरलाइन भी तय
- फोटो : डेमो
एयरलाइन भी तय
लखनऊ-किशनगढ़(राजस्थान) जूम एयर
लखनऊ-आगरा इंटरग्लोब व जूम एयर
लखनऊ-अम्बाला जूम एयर
लखनऊ-पंतनगर(उत्तराखण्ड) हेरिटेज
लखनऊ-सहारनपुर(सरसवा) टर्बो एविएशन
लखनऊ-कुशीनगर टर्बो एविएशन
बढ़ेगा विमानों का बेड़ा
- फोटो : डेमो
2500 में भरिए उड़ान, ट्रेनों के वीआईपी क्लास पर असर
उड़ान स्कीम के तहत सरकार एयलाइन कंपनियों को सब्सिडी दे रही है। ताकि किराया 2500 रूपये तक रह सके। इससे ट्रेन के फर्स्ट व सेकंड एसी में सफर करने वाले पैसेंजरों ने छोटे विमानों का रुख किया है। उड़ान-3 के तहत छह नए रूट खुलने का असर ट्रेनों केवीआईपी क्लास पर देखने को मिलेगा।
अमौसी पर बढ़ेगा विमानों का बेड़ा
उड़ान-3 के तहत नईं उड़ानें शुरू होने से अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों का कारवां बढ़ेगा। एयरपोर्ट से नई एयरलाइनें जुड़ेंगी, जिससे एयरपोर्ट प्रशासन को एक ओर जहां फायदा होगा, वहीं दबाव भी बढ़ेगा। फिलहाल जहां अमौसी से 150 उड़ाने होकी हैं, वहीं यह संख्या बढ़कर 170 के आसपास पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट से जूम एयर, हेरिटेज, टर्बो एविएशन, इंटरग्लोब= एयरलाइंस के विमानों का आना-जाना होगा।