फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से दुधवा नेशनल पार्क के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
बस सेवा का हुआ शुभारंभ।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी से अब दुधवा नेशनल पार्क तक जाना आसान हो गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार को लखनऊ से दुधवा के लिए सीधी एसी बस सेवा (यूपी 78 एलटी 2353) की शुरुआत की। कैसरबाग बस अड्डे से इसका संचालन शुरू किया गया है और पहली बस 12 यात्रियों के साथ रवाना हुई। एक यात्री का किराया 487 रुपये तय किया गया है। कैसरबाग से दुधवा पार्क तक की दूरी 227 किमी है।
विज्ञापन

अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सेवा 15 दिन के लिए शुरू की गई है। यदि पर्याप्त संख्या में यात्री मिलते हैं, तो बस का संचालन जारी रखा जाएगा। मंगलवार को सुबह आठ बजे पहली बस दुधवा पार्क के लिए रवाना की गई। यह सीतापुर बाईपास और लखीमपुर खीरी बाईपास होते हुए दोपहर डेढ़ बजे दुधवा पहुंचेगी। वापसी में बस दुधवा नेशनल पार्क से दोपहर ढाई बजे चलेगी।

बस सेवा का हुआ शुभारंभ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें