फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Khateek: मुख्यमंत्री योगी से मिलने के बाद दिनेश खटीक के तेवर नरम, कहा- पहले की तरह करते रहेंगे काम

Thu, 21 Jul 2022 08:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद दिनेश खटीक ने कहा कि वह पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। उन्होंने अपना पक्ष मुख्यमंत्री के सामने रख दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के अधिकारियों पर दलितों के अपमान और जलशक्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लखनऊ से दिल्ली तक हलचल पैदा करने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक के तेवर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद नरम पड़ गए। खटीक ने इस्तीफा वापस लेने का संकेत देते हुए  कहा कि वह पहले की तरह काम करते रहेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक की मुख्यमंत्री से मुलाकात का शासन और सत्ता के गलियारों में सुबह से इंतजार था। खटीक को शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचना था, वह ठीक शाम 4.09 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। खटीक के पहुंचने के बाद करीब 4.20 बजे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र देव और दिनेश खटीक को पास-पास बैठाकर खटीक का पक्ष सुना। खटीक ने कामकाज का बंटवारा नहीं होने, उनकी संस्तुति पर तबादले नहीं होने, अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं होने सहित अन्य शिकायतें सीएम के सामने रखी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतों को दूर करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से करीब 40 मिनट तक चली बातचीत के बाद खटीक शाम 4.50 बजे मुख्यमंत्री आवास से बाहर गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में खटीक ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायतें और मुद्दे सीएम के सामने रख दिए हैं उन पर कार्रवाई होगी। इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पहले जैसे काम कर रहे थे वैसे करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनके बड़े भाई की तरह हैं।

जल्द होगा कामकाज आवंटन
सूत्रों के मुताबिक जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक और रामकेष निषाद को कामकाज का आवंटन जल्द किया जाएगा। दोनों राज्यमंत्रियों को सम्मानजनक काम देने के साथ अफसरों को भी उन्हें तवज्जो देने के निर्देश दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें