फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल बनाएंगी सपा नेत्रियों को सशक्त

Mon, 17 Nov 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महिला सभा के 17 नवंबर को सपा मुख्यालय में होने वाले सम्मेलन में 15 राज्यों की प्रतिनिधि आएंगी। मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि सांसद डिंपल यादव रहेंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी ने दी। रंजना वाजपेयी ने बताया कि सम्मेलन में चर्चा का मुख्य मुद्दा होगा ‘महिला सशक्तीकरण की तरफ सपा के बढ़ते कदम’।

उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार ने महिलाओं के लिए सर्वाधिक काम किए हैं लेकिन उनका प्रचार कम हुआ।

महिलाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगी। साथ ही उन्हें समाज को बांटने वाली सांप्रदायिक ताकतों से सावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले की महिलाएं पहुंचेंगी। सम्मेलन में 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को जीत दिलाने के संकल्प पर भी चर्चा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें