यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम भी अगले चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई अगले विधानसभा चुनाव में डिम्पल यादव को प्रदेश का सीएम प्रोजेक्ट करना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान का कहना है कि यूपी के सीएम अखिलेश की पत्नी डिम्पल का मायका गढ़वाल में हैं,इस वजह से चुनाव में पार्टी को फायदा हो सकता है।
सचान ने पार्टी मुखिया मुलायम को पत्र भेजकर सांसद डिम्पल यादव को उत्तराखंड का प्रभार सौंपने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि डिम्पल के यहां आने से बड़े पैमाने पर महिलाओं का समर्थन मिलेगा।