फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय ने पूछा, आखिर कब आएंगे अच्छे दिन?

Wed, 29 Oct 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 100 दिन में अच्छे दिन आएंगे। काला धन वापस आएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। आखिर कब आएंगे अच्छे दिन।
विज्ञापन


एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए दिग्विजय सिंह रामनगर में राजा विजय सिंह के आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सौ दिनों में अच्छे दिन आएंगे। विदेशों में जमा काला धन भी आएगा। आखिर कब आएगा।
विज्ञापन


कहा कि जनधन योजना के तहत प्रत्येक परिवार के खाते खुलवाए जा रहे हैं। इन खातों में पैसा जमा किया जाएगा।
खाते खुले हैं इसके बाद भी अभी तक पैसे क्यों नहीं जमा किए गए।

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आना या नहीं आना उनका निजी मामला है।

इस मौके पर राजा रत्नाकर सिंह, निरंकार सिंह, बब्लू सिंह, सत्यदेव शुक्ल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें