ओमान इंटरनेशनल फ्लाइट से ओमान जा रहे एक पैसेंजर को सीआईएसएफ के जवानों ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर पीट दिया।
पैसेंजर का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकल रहा था।
जानकारी के मुताबिक अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह बोर्डिंग करा चुका एक यात्री किसी काम से बाहर जा रहा था। इसी बीच वहां मौजूद जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की।
ओमान जा रहे इस पैसेंजर ने जब जवानों की बात अनसुनी की तो एक जवान ने उस पर हाथ उठा दिया।
जानकारी के मुताबिक यात्री की तरफ से किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।