लखनऊ। महिला सुरक्षा के लिए केवल 1090 या 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। खतरे की स्थिति में डिजिटल रूप से स्मार्ट और सतर्क रहकर तुरंत एक्शन लेना भी जरूरी है। यही जागरूकता किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा का मजबूत कवच बन सकती है। अकेले यात्रा के दौरान परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ लाइव लोकेशन साझा करने से लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देने तक, छोटी-छोटी सावधानियां जोखिम को कम कर सकती हैं।
ये बातें चिनहट वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी शुभांगी सिंह ने कहीं। वह अमर उजाला फाउंडेशन और वन स्टॉप सेंटर की ओर से सोमवार को गोमतीनगर के विनयखंड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में डरी या उलझन में नजर आने के बजाय आत्मविश्वास से रहें और आसपास के माहौल के प्रति सजग रहें। सामने वाले से आई-कांटेक्ट बनाकर यह संदेश दें कि आप जागरूक हैं।
केंद्र की परामर्शदाता सोनी शुक्ला और पैरामेडिकल स्टाफ निधि ने कहा कि यदि लगे कि कोई पीछा कर रहा है तो तुरंत शोर मचाएं और आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित करें। अपराधी अक्सर शांति और अकेलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक भी मौजूद रहे।
स्मार्टफोन और तकनीक को बनाएं सुरक्षा का साथी
स्पीड डायल: फोन के इमरजेंसी एसओएस फीचर या स्पीड डायल में 112 और 1090 जैसे जरूरी नंबर पहले से सेट रखें।
कैब या ऑटो में सतर्कता: कैब में बैठते ही वाहन का नंबर परिवार को भेजें। देखते रहें कि ड्राइवर जीपीएस में दिख रहे निर्धारित रूट पर ही चल रहा है या नहीं।
हेड्स-अप माइंडसेट: रास्ते में चलते समय सिर झुकाकर लगातार मोबाइल देखने से बचें। इयरफोन लगाकर चलने के बजाय आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखें।
गट फीलिंग को नजरअंदाज न करें: किसी व्यक्ति, वाहन या अनजान जगह को लेकर मन में आशंका हो तो नजरअंदाज न करें। तुरंत वहां से हटें और जरूरत पड़ने पर भरोसेमंद व्यक्ति या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुए जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। -संवाद