डाॅ. राजेश्वर सिंह ने किया 44वीं स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को राज एस्टेट पब्लिक स्कूल पारा में 44वीं अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम एसोसिएशन ऑफ 41 क्लब्स ऑफ इंडिया एवं क्लब 95 लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। विधायक ने डिजिटल रूप से सक्षम भारत को अगला राष्ट्रीय मिशन बनाने का आह्वान किया।विधायक ने वर्ष 2030 तक प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत ब्रॉडबैंड सुविधा पर जोर दिया। उन्होंने देश की 95 फीसदी आबादी तक इंटरनेट पहुंच का लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता बताई। जुलाई 2022 से सरोजनीनगर में डिजिटल पुस्तकालय और स्मार्ट कक्षा अभियान चल रहा है। अब तक 37 विद्यालयों में 450 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। कुल 44 अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं समर्पित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 2,000 से अधिक मेधावियों को टैबलेट दिए गए हैं।