्रलखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने डिजिटल मीडिया साक्षरता कोर्स तैयार किया है, जो पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रुचिता सुजय चौधरी की ओर से रिकॉर्ड किया गया यह कोर्स केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल पर स्वयं प्रभा डीटीएच चैनल संख्या 28 पर प्रसारित किया जाएगा।
यह 20 घंटे का अंग्रेजी माध्यम का पाठ्यक्रम डिजिटल युग में मीडिया की बदलती भूमिका को समझने में सहायक होगा। इसमें मीडिया स्वामित्व, रिप्रेजेंटेशन, पूर्वग्रह, प्रोपेगेंडा, गलत सूचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सोशल मीडिया एल्गोरिदम और सूचना प्रवाह के सामाजिक प्रभाव जैेसे विषयों को समाहित किया गया है।
कोर्स में शामिल प्रमुख विषय: - पारंपरिक बनाम डिजिटल मीडिया का विश्लेषण
- मीडिया संदेशों की व्याख्या (सेमियोटिक्स, विचारधाराएं)
- सोशल मीडिया और यूज़र-जनरेटेड कंटेंट
- नैतिक सूचना उत्पादन एवं उपभोग
- फेक न्यूज, मिसइन्फॉर्मेशन, डिसइन्फॉर्मेशन व फैक्ट-चेकिंग
- एल्गोरिदम और फिल्टर बबल का प्रभाव
- डिजिटल अधिकार, ऑनलाइन गोपनीयता और डिजिटल फुटप्रिंट
- सामाजिक आंदोलनों में मीडिया की भूमिका
कुलपति प्रो. अजय तनेजा के अनुसार यह कोर्स शिक्षार्थियों को मीडिया के प्रति जागरूक बनाएगा और उन्हें जिम्मेदार व सूचना-साक्षर नागरिक बनने की दिशा में सशक्त करेगा। यह विश्वविद्यालय की ऑनलाइन शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।