फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अर्बन प्लाजा में मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, फूड कोर्ट की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में अयोध्या रोड पर कुकैरल किनारे नगर निगम की खाली जमीन पर अर्बन प्लाजा बनाया जाएगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 33 करोड़ रुपये के पांच और प्रोजेक्ट इसी योजना में मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

अर्बन प्लाजा में डिजिटल लाइब्रेरी व बुक कैफे होगा। इसके अलावा फूड कोर्ट व रूफ टेरेस रेस्टोरेंट की भी सुविधा होगी। गाड़ियां खड़ी करने के लिए बेसमेंट पार्किंग होगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को नामित किया गया है।

इसके अलावा जो अन्य पांच प्रोजेक्ट हैं, उनमें से चार की जिम्मेदारी नगर निगम और एक की सीएंडडीएस को दी गई है। नगर निगम को जिन प्रोजेक्टों की जिम्मेदारी दी गई है उनमें पांच करोड़ से निगम सीमा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे छह स्कूलों का 10 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प कर स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। नगर निगम सीमा में दो करोड़ से शी लाउंज का निर्माण और यातायात सुधार के लिए छह करोड़ रुपये से चौराहों का सुधार कार्य किया जाएगा। नगर निगम जोन सात के नए जोनल कार्यालय पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका काम सीएंडडीएस करेगी। नगर विकास विभाग के अनु सचिव रवींद्र सिंह ने इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें