फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जेल से हो रहे खेल, DIG जेल ने सूचना आयोग से मांगी यह जानकारी; कई अफसरों पर की थी कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 06 Jan 2025 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जेल से खेल हो रहे हैं। इसी कारण DIG जेल ने सूचना आयोग से अपनी जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगी है। उन्होंने कई अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। 
विज्ञापन
Jail Demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में जेल के अधिकारियों की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट की जानकारी के लिए राज्य सूचना आयोग में गुहार लगाई है। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने आईजी कारागार के जन सूचना अधिकारी को जांच रिपोर्ट के संबंध में अधिकारी को जानकारी देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी को है।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया जेल में बंद शाईन सिटी के निदेशक ने 2022 में जेल से ही जमीनों की बिक्री के लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत कर दिया। मामले में आईजी जेल ने मामले की जांच के लिए आदेश दिया तो डीआईजी जेल ने मामले की जांच की। 

कई अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई

जांच में कई अधिकारियों को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट में जेल के वरिष्ठ अधीक्षक समेत कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति भी की गई। अब डीआईजी जेल को उनकी जांच रिपोर्ट की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

जांच रिपोर्ट की प्रगति पर जानकारी मांगी

डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के जनसूचना अधिकारी से अपनी जांच रिपोर्ट पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। जनसूचना अधिकारी ने सूचना देने के लिए महानिरीक्षक के पत्रांक संख्या पता नहीं होने का हवाला देते हुए डेढ़ साल से सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। राज्य सूचना आयुक्त ने मामले को गंभीर प्रकरण बताते हुए जांच रिपोर्ट की प्रगति पर जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें