फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रैक्टर खरीदने आए किसान से 4.30 लाख की लूट, पुलिस की नाकाबंदी भी न आई काम; लुटेरे चकमा देकर फरार

Mon, 06 Jan 2025 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में ट्रैक्टर खरीदने आए किसान से 4.30 लाख की लूट, पुलिस की नाकाबंदी भी न आई काम; लुटेरे चकमा देकर फरार
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में भेलसर में पुराना ट्रैक्टर खरीदने आए लखीमपुर के किसान से बाइक सवार दो युवकों ने 4.30 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस की नाकाबंदी भी काम नहीं आई। लुटेरे भागने में सफल रहे। फ़िलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


कोतवाली रुदौली के भेलसर में एक ट्रैक्टर एजेंसी से पुराना ट्रैक्टर खरीदने के लिए लखीमपुर जिले के कोतवाली मोहम्मदी के मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी खालिद बस से आए थे। बस से उतरकर भेलसर के पास वह लघुशंका करने लगे। 

बैग लूटकर अयोध्या की तरफ भाग गए

इस बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे और रुपयों से भरा उनका बैग लूटकर अयोध्या की तरफ भाग गए। बैग में 4.30 लाख रुपये बताए गए हैं। शोर मचाते हुए उन्होंने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने भी सर्किल के सभी थानों में नाकेबंदी की और दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। संदिग्धों की धरपकड़ और पूछताछ जारी है। हाईवे व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें