फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेडिकल कॉलेज में दुश्वारियां लाइलाज

Tue, 02 Sep 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
52.दवा वितरण काउंटर के सामने लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम बदलने के साथ मरीजों की संख्या मेडिकल कॉलेज में तेजी से बढ़ गई है। सोमवार को ही 2331 नए मरीज पंजीकृत हुए, जबकि पुराने मिलाकर यह संख्या पांच हजार से ऊपर पहुंच गई। इतनी भीड़ के बीच मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो गया। दवा लेने से लेकर जांच कराने और ओपीडी तक पहुंचने तक, मरीजों को हर कदम पर दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

दवा काउंटर पर लंबी कतारें
मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी दवा लेने में उठानी पड़ती है। पांच काउंटरों पर रोजाना पांच हजार से अधिक मरीज दवा लेने पहुंचते हैं। कतार इतनी लंबी होती है कि एक घंटे से पहले दवा मिलना मुश्किल है। मरीज रमजान ने बताया कि दर्द के कारण खड़ा नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन दवा लेनी है तो लाइन में लगना ही पड़ेगा।

फर्श पर मरीज, कतार में तीमारदार
मेडिकल कॉलेज परिसर की तस्वीर भी चिंताजनक है। जगह-जगह मरीज फर्श पर पड़े रहते हैं और उनके तीमारदार घंटों लाइन में खड़े होते हैं। मरीज अच्छेलाल बताते हैं कि बुखार और पैर दर्द से परेशान हूं, बेटा कतार में है, इस बीच गार्ड हमें बार-बार यहां से हटने की चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन क्या करूं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड ठप, बाहर से करानी पड़ी जांच
आठ अगस्त से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड बंद है। सोमवार को भी सेवाएं ठप रहीं। ऐसे में मरीज बाहर प्राइवेट सेंटरों पर महंगे दामों में जांच कराने को मजबूर हैं। रहमत ने कहा कि बेटे का पेट का अल्ट्रासाउंड बाहर कराना पड़ा, काफी पैसा खर्च हो गया। वहीं, राजू ने बताया कि बाहर जांच महंगी है, इसलिए बिना जांच कराए वापस लौट रहा हूं।

ओपीडी मार्ग पर जाम, एंबुलेंस भी फंस रही
कॉलेज परिसर के मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। एंबुलेंस और निजी वाहन कई-कई मिनट तक फंसे रहते हैं। हालत यह है कि पैदल निकलना भी कठिन हो जाता है।

मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था को तेजी से सुधारा जा रहा है। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है, ज्यादा भीड़ होने से परेशानी आ रही है। फिर भी मरीज परेशान न हों, इस दिशा में काम किया जा रहा है। - डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज

52.दवा वितरण काउंटर के सामने लगी भीड़। संवाद

52.दवा वितरण काउंटर के सामने लगी भीड़। संवाद

52.दवा वितरण काउंटर के सामने लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें