फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को अपने को ऐसे फिट रखने की कोशिश करेगा शहर

Tue, 16 Jun 2015 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस करीब आ रहा है,लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं,वहीं बेंती गांव में योग शिविर के साथ-साथ पौधरोपण व जल संरक्षण सरीखे सामाजिक मुद्दे भी उठाए जाएंगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाकर लोगों को योग से रोग भगाने की विधियां सिखाने की तैयारियां हो रही हैं।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परचम लहराने लगा है,जिधर देखिए उधर योग की चर्चाएं हो रही हैं। इसी क्रम में भारत विकास परिषद समर्पण शाखा जानकीपुरम व महिला पतंजलि योग समिति के साथ संयुक्त रूप से नि:शुल्क योग शिविर श्री मां आनन्द आश्रम,सेक्टर 13 विकासनगर में लगाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूर्यनमस्कार सिखाने पर रहेगा जोर

योग समिति की अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों की डिमांड पर 17 जून से अलीगंज में भी योग शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर रामलीला मैदान,महानगर में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित लोगों को प्राणायाम, आसान, मुद्राएं सिखाई जाएंगी।

साथ ही सूर्य नमस्कार व योगिक जॉगिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के मानव चेतना एवं यौगिक विज्ञान संस्थान व यूपी नेचुरोपैथी एंड योग टीचर्स फिजीशियन एसोसिएशन की ओर से योग दिवस पर स्वर्ण जयंती पार्क, रिंग रोड पर सामूहिक योग शिविर लगाया जाएगा। फिलहाल पार्क में लोगों को आसनों व प्राणायाम की प्रैक्टिस करवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें