फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों व कर्मचारियों की डाइट में अदरक-तुलसी की चाय समेत ये सब रहेगा शामिल, ...ताकि दूर रहे कोरोना

Thu, 09 Apr 2020 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में केजीएमयू के कोरोना वार्ड में मरीजों की देखभाल कर रहे डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की सेहत का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे में इनके लिए डाइट चार्ट तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इसमें जहां अदरक-तुलसी की नींबू वाली चाय दी जाएगी तो खाने में विशेष तौर पर सीजनल सब्जियों को रखा जाएगा। इसके अलावा इन्हें सुबह उठने और सोते वक्त हल्दी वाला गुनगुना दूध दिया जाएगा। 

डाइट चार्ट के मुताबिक इन्हें सुबह छह से सात बजे एक गिलास दूध, आधा चम्मच हल्दी, दो बादाम, एक अखरोट, आधा कटोरी भूना मखाना दिया जाएगा। इसके बाद आठ से नौ बजे के बीच दो पराठे के साथ सीजनल सब्जी, दलिया और एक कटोरी पोहा मिलेगा।
विज्ञापन


साथ में संतरा या अन्य कोई फल दिया जाएगा। इसके अलावा 50 ग्राम पनीर, भुनी मूंगफली और भाप देकर पकाया गया एक कटोरी अंकुरित मूंग या चना दिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

सोते समय एक गिलास हल्दी वाला दूध

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चाय 11 बजे मिलेगी, जो दूध के बजाय नींबू की होगी। इसमें अदरक, तुलसी, लौंग, काली मिर्च होगी। इसके बाद दोपहर 12 से एक बजे के बीच खाना मिलेगा।

इसमें दो रोटी, एक कटोरी दाल, एक कटोरी सलाद, सीजनल हरी सब्जी, एक कटोरी दही के अलावा मट्ठा, पनीर का रायता और उबला हुआ अंडा दिया जाएगा।

शाम चार बजे एक कप नींबू वाली चाय मिलेगी। शाम पांच से छह बजे तक भूना हुआ चना, मखाना के साथ हलुवा और एक कप चाय दी जाएगी। इसके बाद रात करीब 10 बजे खाना दिया जाएगा, जो दोपहर की तरह होगा। सोते समय एक गिलास दूध में चौथाई चम्मच हल्दी डालकर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें