फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खानपान और जीवन शैली से दूर रहेगा उच्च रक्तचाप

Mon, 19 May 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता के मुताबिक उच्च रक्तचाप की समस्या मूल रूप से खानपान और जीवन शैली से ही जुड़ी है। इसलिए इस बीमारी को रोकना भी हमारे हाथ में है। प्रो. देवेंद्र गुप्ता संस्थान में अस्पताल प्रशासन विभाग और कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष के प्रमुख प्रो. आदित्य कपूर ने बताया कि उच्च रक्तचाप हृदय रोग का एक प्रमुख कारण है। देश में होने वाली कुल माैतों में से 27 फीसदी हृदय रोग की वजह से ही होती हैं। डॉ. प्रेरणा कपूर ने कहा कि उच्च रक्तचाप अक्सर चुपचाप होता है, लेकिन अगर इसे अनदेखा किया जाए तो यह दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पियाली भट्टाचार्य ने बताया कि तीन में से एक वयस्क उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक का निदान नहीं किया गया है। केवल 20 प्रतिशत का रक्तचाप नियंत्रण में है। इस माैके पर डॉ अंकित साहू, डॉ सौरभ सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें