ड्राइवर दर्शाए किमी. चले किमी.
सुरेंद्र कुमार 1130 600
महेश कुमार 1098 550
दिलीप कुमार 1012 808
सुमिरन 940 620
रामकुमार 970 620
ज्ञानेंद्र 960 620
राकेश अवस्थी 970 612
संतोष 870 570
सुरेश यादव 800 570
शिवनाथ 712 620
(नोट : ड्राइवरों ने दर्शाए किलोमीटर के हिसाब से पंप से डीजल भराया।)
20 ड्राइवरों की ड्यूटी रोकी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चारबाग, डिपो परिवहन निगम अमरनाथ सहाय ने कहा कि एयरपोर्ट से यात्रियों को ले जाने वाले बस ड्राइवरों के द्वारा डीजल बेचने की सूचना पर बस के वीटीएस की जांच की गई। ऐसे ड्राइवरों ने वर्कशॉप से डीजल तो बलिया का लिया पर आजमगढ़ से लौट आए और डीजल बेच दिया। ऐसी कारस्तानी करने वाले 20 ड्राइवरों को ड्यूटी करने से रोक दिया गया। इनमे से 10 अन्य की जांच भी हो रही है।
डीजल चोरी में संविदा ड्राइवर व कंडक्टर बर्खास्त
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को बस का डीजल चोरी करने के आरोप में संविदा ड्राइवर मणिशंकर पांडे और कंडक्टर लक्ष्मी नारायण तिवारी को बर्खास्त कर दिया है। संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को बस (यूपी 33टी 8313) को एयरपोर्ट से सवारी लेकर बलिया भेजा गया था, जिसने वर्कशॉप के पेट्रोल पंप से 1035 किलोमीटर यात्रा के लिए डीजल लिया था। लेकिन यह बस आजमगढ़ से ही लखनऊ वापस आ गई, जिसका 658 किलोमीटर हुआ। बस का 377 किलोमीटर के मद में खर्च होने वाला डीजल बेच दिया गया। जांच के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है।