फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के सकरौरा में फैला डायरिया, तीन दर्जन लोग बीमार

Sun, 04 Nov 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित लोगों का चल रहा इलाज
विज्ञापन

गोंडा के करनैलगंज में बीते 48 घंटों से डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल चुका है। शुक्रवार की रात से ही करनैलगंज के सकरौरा मोहल्ले सहित आसपास के इलाकों में फैले उल्टी दस्त के कहर ने रविवार तक सौ का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन


लगातार नये-नये लोगों के बीमार होने से यहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।  स्थानीय सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रविवार तक यहां के सभी बेड भर चुके हैं। जबकि तमाम बीमार लोग प्राइवेट चिकित्सकों की शरण में हैं।

कई मरीजों को जिला चिकित्सालय भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग जहां इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला मान रहा है, वहीं तमाम लोग इसे पानी से फैला संक्रमण मान रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार को जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर देवराज स्थानीय सीएचसी पहुंचे और यहां के अधीक्षक डाक्टर सुरेश चन्द्रा से मुलाकात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अधीक्षक डाक्टर सुरेश चन्द्रा ने बताया कि प्रभावित इलाकों में डाक्टरों की टीमें भेजी गयी है। अभी तक कुल 32 मरीज आ चुके हैं। तीन को रेफर किया गया है। करीब एक दर्जन मरीज बढे़ हैं। मामला फूड प्वाइजनिंग का है। हो सकता है पानी से भी यह दिक्कत आई हो। इसके लिए नगर परिषद से बात की गयी है। जिससे पानी में दवा मिलवाई जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें