फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बीबीएयू में संवाद का आयोजन

विज्ञापन
बीबीएयू में संवाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बृहस्पतिवार को सामाजिक समावेशन अध्ययन केंद्र और सेकंड इनिंग सीनियर सिटिजंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम में संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से ही संवेदनशील समाज बन सकता है। उन्होंने युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद व सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सरोजनीनगर क्षेत्र में सीएसआर के तहत 70 से अधिक विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों से सीखने की अपील की। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि युवाओं का बुजुर्गों से नियमित संवाद सामाजिक और भावनात्मक सहयोग का माध्यम बन सकता है। सामाजिक समावेशन अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. जया श्रीवास्तव ने कहा कि रोजगार और शिक्षा के लिए युवाओं के दूसरे शहरों व देशों में जाने से कई वरिष्ठ नागरिक परिवार से दूर हो गए हैं। विद्यार्थियों और बुजुर्गों के बीच संवाद की पहल दो पीढ़ियों के बीच दूरी कम करने में सहायक होगी।

कुलपति ने सेकंड इनिंग सीनियर सिटिजंस क्लब की पत्रिका ‘सक्षम’ का विमोचन किया। वरिष्ठ नागरिकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। क्लब से जुड़कर वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद की पहल करने वाले बीबीएयू विद्यार्थियों विदुषी सक्सेना, भूमिका, मोनिका चौधरी, अरुण सिंह, सलिल पटेल, आदर्श कुमार तिवारी, नागेंद्र सिंह, शिवम पटेल, अश्वनी वर्मा और पवन को सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्थाओं, विद्यालयों और क्लब के उत्कृष्ट सदस्यों के साथ मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया।

बीबीएयू में संवाद का आयोजन किया गया।

बीबीएयू में संवाद का आयोजन किया गया।

बीबीएयू में संवाद का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें