फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में डायल 112 सेवा ने की मदद, सैकड़ों किलोमीटर दूर दवा पहुंचा कायम की मिसाल

Thu, 30 Apr 2020 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन में डायल 112 सेवा ने कार और ट्रकों से सैकड़ों किमी दूर बीमार लोगों को दवाएं पहुंचाकर सेवा का शानदार उदाहरण पेश किया है। यहां लालकुआं में रह रही महिला के महाराजगंज में बीमार बाबा और दिल्ली में बैठे युवक के आजमगढ़ निवासी बीमार पिता ने ट्विटर पर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन


इसके बाद डायल 112 की टीम सक्रिय हुई और घंटों मशक्कत कर दवाएं पहुंचाईं। लालकुआं में रहकर निजी कंपनी में काम करने वाली महिला ने बताया कि उसके महाराजगंज निवासी बाबा का पीजीआई में उपचार चल रहा है, जिनकी दवाएं लखनऊ में ही मिलती हैं।

उनकी दवाएं खत्म हो गईं थीं। मंगलवार को परिजनों ने फोन कर यह जानकारी दी तो महिला दवा खरीद लाईं। हालांकि, लॉकडाउन में दवाओं को महाराजगंज तक पहुंचाना बड़ी चुनौती थी। इसलिए डॉयल 112 सेवा का नंबर मिलाकर समस्या बताई।
विज्ञापन

पीआरवी और ट्रक चालक ने कुल 370 किलोमीटर का तय किया सफर

उसने कहा कि वह पॉलीटेक्निक चौराहा तक दवाएं लेकर आ सकती है। वहां से दवाएं आगे भेजने में मदद मांगी। कॉलर ने उनसे तुरंत पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंचने को कहा। 

महिला वहां पहुंची तो पीआरवी 4584 ने दवा लेकर कुशीनगर जा रहे ट्रक के चालक अनुभव दुबे को पैकेट गोरखपुर तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी।

अनुभव गोरखपुर पहुंचे जहां पीआरवी 0347 ने उनसे दवा लेकर पीआरवी 3839, पीआरवी 0313, पीआरवी 3880, पीआरवी 3882 और पीआरवी 3888 की मदद से पैकेट महाराजगंज के बार्डर पहुंचाया।

वहां से पीआरवी 2562, पीआरवी 3834, पीआरवी 2567, पीआरवी 3832 और पीआरवी 2565 ने रात करीब दो बजे महिला के सिसवां बाजार स्थित गेरमा गांव में उसके बाबा को दवाएं दीं। इस दौरान पीआरवी और ट्रक चालक ने कुल 370 किलोमीटर का सफर तय किया।

इसी तरह दिल्ली में रह रहे युवक ने आजमगढ़ निवासी पिता को दवाएं न मिलने की समस्या बताई जिसके बाद डॉयल 112 सेवा ने आजमगढ़ और अयोध्या में दवा की तलाश की। वहां काफी प्रयास के बाद भी दवाएं नहीं मिलीं तो लखनऊ में संपर्क किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ में पीजीआई और लेखराज इलाके में मिलीं दवाएं

लखनऊ में पीजीआई और लेखराज इलाके में दवाएं मिल गईं। दवा लेकर पीआरवी 4578 और पीआरवी 4585 ने दवाएं लेकर पॉलीटेक्निक चौराहा जाकर अयोध्या जा रहे कार चालक राजा को दीं।

राजा ने दवाएं अयोध्या की पीआरवी 0900 के सुपुर्द कर दीं जहां से पीआरवी 0904 की मदद से आजमगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक चालक रविंद्र प्रसाद यादव की मदद से दवा का पैकेट आजमगढ़ पहुंचाया गया।

वहां पीआरवी 1009 ने बवाली मोड़ से दवा का पैकेट लेकर युवक के जहारागंज स्थित कोहिलारी गांव में उसके बीमार पिता को पहुंचाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें