ठाकुरगंज स्थित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को महिला अपराध स
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को महिला अपराध से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज की 350 छात्राओं को 1090, 112, 108, 1098 और 1076 हेल्पलाइन नंबर के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि कोई महिला या छात्रा रात में कहीं खुद को असुरक्षित महसूस करती है तो मदद के लिए 112 पर डायल कर सकती है। पुलिस टीम सुरक्षित घर पहुंचाएगी। डीसीपी महिला अपराध ममता रानी, एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा, डीसीपी प्रोटोकॉल जया शांडिल्य, उप जिलाधिकारी शिप्रा सिंह, एसीपी चौक राजकुमार सिंह और इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह मौजूद रहे।