फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में आंखों की गंभीर बीमारियों की जांच आसान

Fri, 09 Oct 2026 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आंखों की रोशनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों की जांच अब कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में और बेहतर होगी। विश्व दृष्टि दिवस पर संस्थान में अत्याधुनिक पेरिमेट्री मशीन शुरू की गई। इसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने किया।
विज्ञापन

नेत्र विभाग की डॉ. शिल्पी दुबे ने बताया कि पेरिमेट्री से आंखों के दृष्टि क्षेत्र की सटीक जांच की जाती है। यह ग्लूकोमा, ऑप्टिक नर्व संबंधी विकार और ब्रेन ट्यूमर से जुड़ी दृष्टि समस्याओं की पहचान में उपयोगी है। कार्यक्रम में केजीएमयू की नेत्र विभागाध्यक्ष प्रो. अपजीत कौर और लोहिया संस्थान की डॉ. प्रीती गुप्ता मौजूद रहीं। डॉ. विजेंद्र, डॉ. वरुण विजय, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. शिवम समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें