फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सटीक जांच, उचित खानपान से नियंत्रित हो सकती है डायबिटीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वैज्ञानिक डॉ. एस कुमार के मुताबिक डायबिटीज कोई बीमारी नहीं, बल्कि जीवनशैली से पैदा होने वाला डिसऑर्डर है। इसे सटीक जांच और उचित खानपान से नियंत्रित किया जा सकता है। वे सोमवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. वरुण ने बताया कि वर्ष 1921 में सर फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन की खोज की। डॉ. एस कुमार के मुताबिक 90 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जिन्हें केवल बढ़े शुगर लेवल के आधार पर डायबिटीज का शिकार बता दिया जाता है, जबकि उनके शरीर में इंसुलिन की मात्रा सामान्य होती है। ज्यादातर मरीजों में ब्लड शुगर बढ़ने का कारण इंसुलिन का न बनना नहीं, बल्कि खून में मौजूद शर्करा का इस्तेमाल न हो पाना है। डॉ. वरुण ने कहा, अगर रोग खान-पान से पैदा हुआ है, तो उसका समाधान भी उसी में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें