फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ रविवार को लखीमपुर के ईशानगर स्थित खमरिया पंडित निवासी जगदीश गौतम ने दुष्कर्म का प्रयास किया। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि महिला मजदूरी करती है। रविवार शाम को आरोपी उनके घर पहुंचा और बच्ची को अकेला पाकर गंदी हरकत करने लगा। किसी के आने की आहट सुनकर वह भाग निकला था। (संवाद)
विज्ञापन


यौन शोषण का आरोपी एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार
लखनऊ। शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण करने के आरोपी एमबीबीएस छात्र को मदेयगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बस्ती के गौर में रहने वाला सूर्यभान निषाद है। आरोपी एमबीबीएस का चतुर्थ वर्ष का छात्र है और वर्तमान में केजीएमयू के टीजी हाॅस्टल में रहता है। आरोपी व पीड़िता हाईस्कूल में साथ में पढ़ते थे। सात साल पहले दोनों लिवइन में रहने लगे थे। इस दौरान आरोपी ने कई बार यौन शोषण किया। सूर्यभान ने पीड़िता की बहन से अभद्रता की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें