फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरोजनीनगर तहसील में धरना दिया। संगठन के तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरसवां स्थित चकमार्ग संख्या 761 व 739 की पैमाइश के लिए 19 अक्तूबर 24 को पत्र लिखा गया था। इसके बाद 20 दिसंबर को पैमाइश हुई, लेकिन लेखपाल ने 17 मई को गलत रिपोर्ट लगा दी। इससे चकमार्ग पर कब्जा जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोमती तट पर लाखों रुपये कीमत के बनाए सरकारी श्मशान घाट के चकमार्ग पर बिल्डरों का कब्जा है। शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अन्य शिकायतों व समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें