फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीवारों पर लिखा... बार-बार का खर्चा भारी, एक चुनाव है समझदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दीवार पर स्लोगन लिखने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में बार-बार का खर्चा भारी, एक चुनाव है समझदारी... जैसे स्लोगन प्रतीतात्मक रूप से लिखे। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने वन नेशन, वन इलेक्टशन...का स्लोगन लिखा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। बार बार चुनाव होने से आर्थिक संसाधनों की हानि होती है। विकास व प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित होते हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था पर असर डालते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, घनश्याम अग्रवाल, अभिषेक खरे, मानस बाहरी, विनायक पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें