फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो करें ये उपाय

Sat, 18 Oct 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस ‘धनत्रयोदशी’ 21 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दिन बाइक, कार, सोना, चांदी, प्रॉपर्टी, जमीन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े आदि खरीदने के लिए सुबह से शाम तक तमाम शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि तक सोमवार रात 10:50 बजे तक ही द्वादशी का मान है, जबकि उसके बाद से त्रयोदशी का मान रहेगा।

धनत्रयोदशी का मान सोमवार देर रात 10:50 बजे से मंगलवार 21 अक्टूबर की रात 12:36 बजे तक रहेगा।
धनत्रयोदशी का मान रहने से शाम को पूजन करना उत्तम रहेगा।

ये पूजा दिलाएगी कर्ज से मुक्ति

शाम को वृष लग्न में 6:49 बजे से 8:45 बजे के बीच पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा, लेकिन धनत्रयोदशी पर पूजन के लिए गोधूलि बेला पर ही सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं।

उन्होंने बताया कि इस दिन ऋण मोचन पाठ करने से ऋण का संकट हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

मनोकामना पूरी करने के लिए करें ये पूजा...

पं. बीआर मिश्र ने बताया कि इस दिन आदि वैद्य भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाना चाहिए।

इसे कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन के पूजन से कामनाएं पूरी होती हैं।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक पूजा में वृद्धि कारक वस्तुओं को रखना शुभ रहेगा।

व्यवसाइयों के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त...

दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और गृहस्थों के लिए गोधूलि बेला का समय उचित है जबकि विभिन्न प्रकार की खरीदारी के लिए अलग-अलग मुहूर्त हैं।

आभूषणों और धातुओं में स्वर्ण धातु को शुभ लग्न में खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव ही रहता है।

उन्होंने बताया कि पद्मपुराण के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी ‘धनत्रयोदशी’ पर विष्णु-लक्ष्मी पूजन न करने वाले से लक्ष्मी कृपा सदा ही दूर रहती है।
विज्ञापन

खरीदारी के शुभ मुहूर्त

आचार्य प्रदीप के मुताबिक धनतेरस पर स्थिर-लग्नों और अस्थिर लग्नों में खरीदारी का विशेष महत्व है। उनके मुताबिक ही धनतेरस की खरीदारी करनी चाहिए।

प्रॉपर्टी, जमीन, जायदाद, मकान, दुकान, आभूषण, सोना, चांदी एवं अन्य कीमती धातु खरीदने का उत्तम समय
सुबह 8:02 बजे से सुबह 10:20 बजे तक। दोपहर 2:10बजे से दोपहर 3:41 बजे तक। शाम 6:49 बजे से रात 8:45 बजे तक।

दोपहिया, चारपहिया, टीवी, फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, वस्त्र खरीदने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
सुबह 10:20 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक। दोपहर 3.41 बजे से शाम 6.49 बजे तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें