फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे में अच्छा काम करने वालों को हर महीने मिलेगा अब ये चिह्न

Tue, 22 May 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

पुलिस महकमे में अच्छा काम करने वालों को अब हर महीने डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह मिलेगा। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने इसकी शुरुआत अप्रैल माह से शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिछले महीने काम के आधार पर मूल्यांकन करने के बाद डीजीपी ने 14 पुलिस कर्मियों को गोल्ड कमंडेशन डिस्क और 37 पुलिस कर्मियों को सिल्वर कमंडेशन डिस्क देने का फैसला किया है।

जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी का गोल्ड कमंडेशन डिस्क  मिलेगा उसमें लखनऊ के आईजी रेंज सुजीत पांडेय, इटावा के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, बागपत के एसपी जय प्रकाश यादव और राम पुर के एसपी विपिन टांडा शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिसूचना मुख्यालय पर तैनात राजेश द्विवेदी, पीएसी में तैनात राजीव दीक्षित, एसटीएफ में तैनात पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह, 1090 में पुलिस उपाधीक्षक बबिता सिंह और अभिसूचना मुख्यालय पर तैनात विनय चंद्रा को डीजीपी का गोल्ड कमंडेशन डिस्क दिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी के एडीजी और मिर्जापुर रेंज के आईजी को सिल्वर

- फोटो : डेमो
सिल्वर कमंडेशन डिस्क पाने वालों में वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीवी रामाशास्त्री, मिर्जापुर रेंज के आईजी विजय सिंह मीना और सहारनपुर के डीआईजी शरद सचान को सिल्वर डिस्क से नवाजा जाएगा।

पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी क्राइम यमुना प्रसाद,  लखनऊ में एसपी पूर्वी सर्वेश मिश्रा, यूपी 100 में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, डीजीपी कार्यालय में तैनात रजनीश वर्मा और 35वीं वाहिनी के सहायक सेना नायक जटाशंकर मिश्रा को भी डीजीपी का सिल्वर कमंडेशन डिस्क दिया जाएगा।

इसके अलावा इस सूची में एसटीएफ में इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, पीआरओ शाखा में तैनात संतोष कुमार यादव, लखनऊ में तैनात उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी बृज सिंह, नीरज कुमार और अंजनी कुमार शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें