प्रदेश में अवैध शस्त्र और कारतूस का इस्तेमाल रोकने के लिए चलाए गए अभियान में ढिलाई बरतने वाले 17 जिलों के पुलिस कप्तानों को डीजीपी ने कारण बताओ नोटिस दिया है। इसमें पूछा गया है कि मुख्यालय से दिए गए निर्देश का पालन क्यों नहीं किया गया?
दरअसल, डीजीपी ने 28 अगस्त से 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर अवैध शस्त्रधारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसमें शाहजहांपुर, खीरी, गोरखपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, जालौन, सुल्तानपुर, बदायूं, पीलीभीत, गोंडा, हमीरपुर, मऊ, बहराइच, महोबा, हापुड़, बलरामपुर और श्रावस्ती में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, लखनऊ में सबसे अधिक 222, भदोही में 189 और सीतापुर में 134 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।