शिव सेना व विहिप के कार्यक्रमों के मद्देनजर अयोध्या पर आतंकी खतरे को एडीजी ने सोशल मीडिया की अफवाह बताया। कहा कि खुफिया एजेंसियों की ओर से अयोध्या को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से लेकर यूपी पुलिस की एलआईयू की टीम ने सारी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। दोपहर में अयोध्या में करीब 75000 लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। इसके अलावा गलियों में पच्चीस हजार के करीब भक्त थे। पहले सत्र में 27000 लोगों ने रामलला के दर्शन किए थे और दूसरे सत्र में 40 हजार ने दर्शन किए।